[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में BJP की बाड़ेबंदी में कई निर्दलीय प्रत्याशी मौजूद:MLA भांबू के आवास पर जुटे; बस से रवाना, बैग लेकर पहुंचे सभी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में BJP की बाड़ेबंदी में कई निर्दलीय प्रत्याशी मौजूद:MLA भांबू के आवास पर जुटे; बस से रवाना, बैग लेकर पहुंचे सभी

झुंझुनूं में BJP की बाड़ेबंदी में कई निर्दलीय प्रत्याशी मौजूद:MLA भांबू के आवास पर जुटे; बस से रवाना, बैग लेकर पहुंचे सभी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में नगर परिषद चुनाव की वोटिंग (9 सितंबर) के दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा ने अपने समर्थित पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर दी। भाजपा प्रत्याशियों के साथ 7-8 निर्दलीय प्रत्याशी भी विधायक राजेंद्र भांबू के आवास पर पहुंचे।

गुरुवार दोपहर 2 बजे से विधायक के आवास पर भाजपा प्रत्याशियों और समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों का जुटना शुरू हो गया था। प्रत्याशी अपने-अपने बैग लेकर यहां पहुंचे। महिला प्रत्याशियों के पति या अन्य परिजन बाड़ेबंदी में पहुंची। देर शाम तक सभी को बस में बैठाकर रवाना किया गया। उन्हें किस स्थान पर ले जाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि मतदान और उसके बाद की राजनीतिक रणनीति को देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया है।

भाजपा पार्षद प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की ग्रुप फोटो
भाजपा पार्षद प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की ग्रुप फोटो

ये भाजपा उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी पहुंचे

  • भाजपा के ये प्रत्याशी पहुंचे- विधायक आवास पर पहुंचे प्रमुख भाजपा प्रत्याशियों में मनु धनखड़, रवि गुप्ता (इनकी भाई की पत्नी पूजा (हिमांशु गुप्ता) प्रत्याशी है), संदीप चांवरिया, कुलदीप पूनिया, नरेंद्र कुमार, हिमांशु जानू, जितेंद्र सिंह खींची, अशोक प्रजापत, संजय पारीक, प्रमोद जानू, गोपाल शुक्ला, गुलझारी शर्मा, विकास जिनेवा, लीलाधर जाखड़, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह और रामकरण सैनी शामिल रहे।
  • ये निर्दलीय प्रत्याशी भी पहुंचे- भाजपा के साथ विधायक आवास पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशियों में जब्बार फुल्का,खादिम खोकर (वार्ड 25), इदरीश मिंडा (वार्ड 20), पिंटू कुमावत और मनोज शामिल बताए गए हैं।

बोर्ड गठन पर नजर

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मतदान से पहले प्रत्याशियों को एक साथ रखना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। यदि चुनाव परिणाम त्रिशंकु आते हैं तो निर्दलीयों का समर्थन बोर्ड गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। ऐसे में भाजपा अभी से अपने समर्थकों को एकजुट रखने की कवायद में जुटी है।

Related Articles