पपुरना गांव के शाकंभरी माता मंदिर में राजपूत सभा:समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक भलाई का संदेश दिया
पपुरना गांव के शाकंभरी माता मंदिर में राजपूत सभा:समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक भलाई का संदेश दिया
पपुरना : पपुरना गांव के शाकंभरी माता मंदिर परिसर में राजपूत एकता समारोह हुआ। यह कार्यक्रम निर्वाण वंश के संस्थापक महाराज नरदेव सिंह की याद में रखा गया था। इस समारोह का मकसद समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक भलाई का संदेश देना था।
इसमें राजपूत समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने समाज की भलाई के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के किसान नेता ठाकुर पूर्ण सिंह थे। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह की शुरुआत महाराज नरदेव सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
मुख्य अतिथि ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने मनमुटाव भूलकर समाज की भलाई के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सही रास्ता दिखाकर समाज की जिम्मेदारी के लिए तैयार करना होगा।
महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ेगा, तभी अगली पीढ़ी को सही रास्ता मिलेगा। समारोह में बोलने वालों ने शिक्षा, रोजगार, युवाओं की भूमिका, सामाजिक सहयोग और समाज की भलाई जैसे जरूरी विषयों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन अनिल जज़्बाती ने किया।
समारोह में मनहेर सिंह घोड़ीडारा, करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी, पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत, मोहन सिंह निर्वाण, भागीरथ सिंह निर्वाण, हरिओम सिंह उर्सिया, धनश्याम सिंह निर्वाण, राजेंद्र सिंह हड़िया, जयपाल सिंह और पूर्व सरपंच हरदिया सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2363827

