जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटकर ट्रस्ट ने निभाया सामाजिक सरोकार
जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटकर ट्रस्ट ने निभाया सामाजिक सरोकार
सिंघाना : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से ढाणा गांव के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्ना राजोरा रहे।
ट्रस्ट प्रभारी नरेंद्र स्वामी ने बताया कि श्रावण मास में ट्रस्ट की ओर से इससे पहले भी दो बार जरूरतमंदों को भोजन कराया जा चुका है। इसी सेवा अभियान के तहत एकादशी के अवसर पर तीसरी बार बस्ती में भोजन की व्यवस्था की गई। भोजन पाकर बस्ती के लोगों ने ट्रस्ट के सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

नरेंद्र स्वामी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ट्रस्ट की ओर से भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।
इस अवसर पर सुरेश, रघुबीर, जसराज, संजय, राजवीर, नरेश, सज्जन, राहुल, कर्मवीर नाथ, करण नाथ, प्रसाद नाथ, सुमेर, सिकंदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2363283


