विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद की शुरुआत प्रश्नोत्तरी से
विकसित भारत के लिए युवा देंगे सुझाव, राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से ‘माय भारत पोर्टल’ पर विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद-2027 का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी स्नेहलता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विकसित भारत प्रश्नोत्तरी से हो चुकी है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा ऑनलाइन भाग ले सकते हैं।
प्रश्नोत्तरी 17 अगस्त से 30 सितंबर तक आयोजित होगी। प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभागियों को 5 से 19 अक्टूबर तक होने वाली ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। इसके बाद जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन होगा।
राज्य स्तर पर चयनित युवा अगले वर्ष 10 से 12 जनवरी तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत से जुड़े अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2362291


