मॉडल जैसी दिखनी वाली नेहा झा आखिर कैसे आई शराब तस्करी के खेल में? पता चली नई कहानी!
बिहार के समस्तीपुर में 25 वर्षीय नेहा झा को एसी फर्स्ट क्लास में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा अपने जीजा ईशा... https://www.aajtak.in/bihar/story/neha-jha-looks-like-hot-model-arrested-liquor-smuggling-story-of-becoming-smuggler-will-shocked-you-lcly-strc-2638463-2026-09-08
पुलिस से बहस, बिना टिकट कर रही थी यात्रा
लेकिन पुलिस की टीम ने जैसे ही दोनों सूटकेस की तलाशी ली, तो नेहा की पोल खुल गई. सूटकेस से 75 लीटर शराब बरामद किया गया. वहीं जब पूछताछ में नेहा से टिकट के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि यह कूपे उसके जीजा ईशान के नाम पर बुक है. लेकिन जब ईशान से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके पास भी कोई टिकट है ही नहीं. इसके बाद दोनों को GRP को सौंप दिया गया.
कैसे आई नेहा शराब तस्करी के खेल में?
जांच में पता चला कि नेहा झा, समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड 12 की रहने वाली है. कहा जा रहा है कि नेहा के शराब तस्करी के खेल में आने की कहानी उसके परिवार से ही शुरू होती है. नेहा के पिता संजय झा, एक किसान थे और खेती-बाड़ी का काम करते थे. लेकिन बाद में वह शराब तस्करी के मामले में सिंघिया थाना पुलिस के हत्थे चढ़े और उन्हें गिरफ्तार जेल भेज दिया गया.
पिता के जेल जाने के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क में नेहा झा की बड़ी बहन निशु झा की एंट्री हुई. कथित तौर पर उन्होंने इसे आगे बढ़ाया लेकिन उनका प्लान जल्द ही असफल साबित हुआ. 30 नवंबर 2025 को निशु झा 21 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हो गई और उसे भी जेल जाना पड़ा. कहा जाता है कि यहीं से कहानी में नेहा झा की एंट्री हुई. चर्चाएं है कि पिता और बहन के जेल जाने के बाद नेहा ने जीजा ईशान के साथ मिलकर शराब तस्करी का खेल शुरू किया और नेटवर्क को बढ़ाया.
जांच के दौरान पता चला है कि नेहा झा एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के काम की आड़ में दरभंगा के कुछ रसूखदारों और डॉक्टरों को शराब पहुंचाने का काम करती थी. हालांकि इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है और अब जांच आगे बढ़ने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा.
यहीं वजह है कि पुलिस और जांच एजेंसियां ट्रेन से पकड़ी गई शराब के जांच के साथ-साथ हर पहलु से जांच करने में जुटी हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह शराब किस लिए लाई गई थी? किसके लिए लाई गई थी? इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं? और इसके पीछे क्या कोई बड़ा मास्टरमाइंड भी शामिल है.
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362129