मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
झुंझुनूं : राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत ‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘विकसित भारत’ विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार नागरोलिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ना है। मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी मयंक यादव ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
नोडल अधिकारी डॉ. मनोज डूडी ने बताया कि महाविद्यालय के 200 विद्यार्थियों में से 185 का ऑनलाइन पंजीयन करवाकर ‘विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद-2027’ के तहत प्रमाण-पत्र जारी करवाए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. दीपक तंवर, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2362050

