नीमकाथाना में कलेक्टर-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च:40 वार्डों में 147 प्रत्याशी मैदान में, संवेदनशील बूथों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता
नीमकाथाना में कलेक्टर-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च:40 वार्डों में 147 प्रत्याशी मैदान में, संवेदनशील बूथों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता
नीमकाथाना : नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। शहर के 40 वार्डों में 147 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
मंगलवार को कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी प्रवीण नायक नूनावत के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च खेतड़ी मोड़ से शुरू हुआ, जो जिला हॉस्पिटल के सामने से होते हुए रामलीला मैदान सर्किल और शाहपुरा रोड तक पहुंचा। इसमें पुलिस और प्रशासन के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा – मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव को लेकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और गाइडलाइन दी गई है। मतदान के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने शहरवासियों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस की पैनी नजर है और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।
सेंसिटिव बूथों का निरीक्षण
एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि मतदान से पहले सेंसिटिव बूथों का आकलन किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मोबाइल पार्टियां और सुपरवाइजर अधिकारी भी अतिरिक्त रूप से तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रिजर्व जाब्ता भी तैयार रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर भेजा जा सके। पुलिस की ओर से सभी संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। एसपी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराना है।
बूथ नंबर 33 का निरीक्षण
फ्लैग मार्च के बाद कलेक्टर और एसपी ने बूथ नंबर 33 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। इसके साथ ही अधिकारियों ने शहर के कई वार्डों का दौरा कर चुनावी तैयारियों और कानून व्यवस्था का भी जायजा लिया।
इस दौरान एडीएम भगीरथ साख, एएसपी लोकेश मीणा, डीएसपी सुशील मान, तहसीलदार वीपी सिंह नरुका, ईओ रणजीत सिंह, कोतवाली सीआई विक्रम सिंह, डाबला सीआई सुनीता बॉयल सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362026

