नवलगढ़ में एक ही रात चोरी की 3 वारदात:घर में घुसकर जेवर-नकदी चुराई, सो रहे परिवार के कमरों की बाहर से कुंडी लगाई; 2 बाइक भी चोरी
नवलगढ़ में एक ही रात चोरी की 3 वारदात:घर में घुसकर जेवर-नकदी चुराई, सो रहे परिवार के कमरों की बाहर से कुंडी लगाई; 2 बाइक भी चोरी
नवलगढ़ : नवलगढ़ में विजय नगर कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोर घर से जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसी रात कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र से दो बाइक भी चोरी हो गईं। एक ही रात में चोरी की तीन घटनाओं से कॉलोनी के लोगों में चिंता है।
कॉलोनी निवासी ब्रजमोहन गुर्जर ने बताया कि देर रात चोर मकान के पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने पीछे की खिड़की तोड़ी और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी से जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे। चोरों ने इस तरह चोरी की कि परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।
कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर भागे
चोरों ने घर में सो रहे परिवार के सदस्यों के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी थी। इससे वे बाहर नहीं निकल सके। सुबह करीब 4 बजे परिवार के सदस्य जागे तो कमरों की कुंडी बाहर से लगी मिली। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कुंडी खोलकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर में प्रवेश करने के तरीके के साथ टूटी खिड़की और दरवाजों सहित अन्य स्थानों की जांच की।
दो जगह से बाइक भी चोरी
चोरों ने इसी रात विजय कॉलोनी से दो बाइक भी चोरी कीं। विजय कॉलोनी में दयानंद के मकान में रहने वाले कमल शर्मा की बाइक अज्ञात चोर ले गए। इसके अलावा विजय कॉलोनी के पास टेंट व्यवसायी महेंद्र सैनी के घर के बाहर खड़ी बाइक भी चोरी हो गई। सुबह बाइक नहीं मिलने पर दोनों घटनाओं का पता चला। एक ही रात में घर में चोरी और दो बाइक चोरी की वारदातों के बाद कॉलोनी के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362027

