[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में घर से सोने के आभूषण चोरी:दो हाथ घड़ी, एक सोने-चांदी की अंगूठी और नकदी ले गए; पुलिस ने खंगाले CCTV

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर में घर से सोने के आभूषण चोरी:दो हाथ घड़ी, एक सोने-चांदी की अंगूठी और नकदी ले गए; पुलिस ने खंगाले CCTV

छापर में घर से सोने के आभूषण चोरी:दो हाथ घड़ी, एक सोने-चांदी की अंगूठी और नकदी ले गए; पुलिस ने खंगाले CCTV

छापर : छापर कस्बे के वार्ड नंबर 10 में पुराने भेड़ ऊन विभाग कार्यालय के पास मकान में बीती रात चोरों ने सेंधमारी की। चोर घर से दो हाथ घड़ी, एक चांदी और एक सोने की अंगूठी के साथ नकदी भी चुरा ले गए। मकान मालिक सीताराम माली अपने परिवार के साथ खेत में बनी ढाणी में रहते हैं। वे सुबह-शाम अपने घर की देखभाल के लिए आते हैं।

मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने सीताराम माली को चोरी की सूचना दी। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर कमरों में रखी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए थे। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जानकारी के अनुसार, वारदात रात दो बजे से ढाई बजे के बीच हुई।

मकान मालिक सीताराम माली ने बताया कि चोर दो हाथ घड़ी, एक चांदी और एक सोने की अंगूठी के साथ कुछ नकदी भी चुराकर ले गए हैं। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

Related Articles