सीकर निकाय चुनाव में राजपूत समाज का कांग्रेस-भाजपा के बहिष्कार का ऐलान
यूजीसी कानून और ईडब्ल्यूएस आरक्षण की विसंगतियों के विरोध में निर्दलीयों को समर्थन की अपील
सीकर : नगर निकाय चुनाव के बीच राजपूत परिवार मंच ने यूजीसी कानून और ईडब्ल्यूएस आरक्षण की विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस और भाजपा का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। मंच ने समाज के लोगों से दोनों दलों के बजाय निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की है।
इधर, वार्ड नंबर 35 से निर्दलीय प्रत्याशी सूरज दाधीच के चाचा सुरेश शर्मा का सोमवार सुबह निधन हो गया। अंतिम संस्कार के बाद सूरज ने चुनाव प्रचार जारी रखा। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून के विरोध में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और सामान्य वर्ग के हितों को देखते हुए प्रचार जारी रख रहे हैं।
वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस प्रत्याशी सुबेदौलत पंवार के समर्थन में आयोजित सभा में विधायक राजेंद्र पारीक को समर्थकों ने 85 किलो लड्डुओं से तौला। वहीं चुनाव को लेकर पुलिस ने उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह और नगर पुलिस उपाधीक्षक नवनीत कौर के नेतृत्व में सुरक्षा मार्च निकाला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2361837

