[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बछ बारस पर महिलाओं ने की गाय-बछड़े की पूजा:पाटोदा में महिलाओं ने रखा व्रत, बेटे की सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

बछ बारस पर महिलाओं ने की गाय-बछड़े की पूजा:पाटोदा में महिलाओं ने रखा व्रत, बेटे की सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की

बछ बारस पर महिलाओं ने की गाय-बछड़े की पूजा:पाटोदा में महिलाओं ने रखा व्रत, बेटे की सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की

नेछवा : पाटोदा कस्बे में मंगलवार को बछ बारस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राधाकृष्ण गौशाला में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। उन्होंने परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र के लिए गाय-बछड़े की पूजा की और व्रत रखा। महिलाओं ने गाय और बछड़े की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। उन्होंने गाय को रोटी और चारा खिलाया। कुमकुम लगाकर उन्हें वस्त्र भी पहनाए गए।

ब्यूटीशियन सोनू शर्मा ने बताया कि बछ बारस पर गौ माता और उनके बछड़े की पूजा की खास धार्मिक मान्यता है। महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद पूजा की तैयारी की। उन्होंने गौ माता को मेहंदी, कपड़े और अन्य पूजन सामग्री से सजाया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा कर गाय और बछड़े को चारा खिलाया गया।

पूजा के दौरान महिलाओं ने गौपाल को श्रीफल और चने भी दिए। उन्होंने सामूहिक रूप से बछ बारस की कथा सुनी। इस कथा के जरिए महिलाओं ने पर्व की धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं को जाना। उन्होंने अपने पुत्रों के स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की कामना की।इस अवसर पर शारदा देवी शर्मा, सोनू शर्मा, चंदा देवी शर्मा और तेजस्विनी शर्मा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles