[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

33 लाख के 185 गुमशुदा मोबाइल बरामद:ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत मालिकों को सौंपे गए, बाकी की तलाश में जुटी रतनगढ़ पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

33 लाख के 185 गुमशुदा मोबाइल बरामद:ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत मालिकों को सौंपे गए, बाकी की तलाश में जुटी रतनगढ़ पुलिस

33 लाख के 185 गुमशुदा मोबाइल बरामद:ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत मालिकों को सौंपे गए, बाकी की तलाश में जुटी रतनगढ़ पुलिस

रतनगढ़ : चूरू की रतनगढ़ पुलिस को ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल ढूंढने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने अब तक कुल 185 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। इन सभी मोबाइलों की बाजार कीमत करीब 33 लाख रुपए बताई गई है। हाल ही में पुलिस ने 16 मोबाइल बरामद किए थे। इसके साथ ही बरामद किए गए मोबाइलों की कुल संख्या 185 हो गई है।

यह खास अभियान पुलिस महानिदेशक स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो, साइबर क्राइम जयपुर और महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर के निर्देशों पर चलाया जा रहा है। एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर भी यह अभियान जारी है।

रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम सीईआईआर पोर्टल से लगातार कार्रवाई कर रही है। सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज 457 शिकायतों पर जल्दी कार्रवाई करते हुए सभी फोनों को ब्लॉक करवाया गया। इसके बाद उनकी तकनीकी जांच शुरू की गई।

काफी कोशिशों के बाद 185 मोबाइल फोन ट्रेस कर पीड़ितों को सौंप दिए गए हैं। बाकी मोबाइल की तलाश अभी जारी है। इस पूरी तकनीकी और ट्रेसिंग कार्रवाई में कॉन्स्टेबल महेंद्र, कॉन्स्टेबल मुकेश और जिला साइबर सेल की खास भूमिका रही।

Related Articles