भाजपा प्रत्याशी पर बहन-बहनोई ने प्लॉट कब्जाने का आरोप लगाया:सुजानगढ़ कोतवाली में परिवाद दर्ज, सुरक्षा और कार्रवाई की मांग
भाजपा प्रत्याशी पर बहन-बहनोई ने प्लॉट कब्जाने का आरोप लगाया:सुजानगढ़ कोतवाली में परिवाद दर्ज, सुरक्षा और कार्रवाई की मांग
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में निकाय चुनाव में भाजपा के वार्ड नंबर 45 से प्रत्याशी तनसुख लाल प्रजापत पर उनकी सगी बहन संतोष देवी और बहनोई हरिप्रसाद ने प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले को लेकर हरिप्रसाद ने सुजानगढ़ कोतवाली पुलिस में परिवाद दिया है। उन्होंने जमीन से बेदखल करने की साजिश का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।
परिवाद में हरिप्रसाद ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में व्यापार करते हैं। उनके अनुसार, वर्ष 2023 में उन्होंने चंपालाल पुत्र लालचंद प्रजापत से सुजानगढ़ के शिवबाड़ी रोड स्थित बालाजी धर्मकांटा के पास 930 और 1085 गज जमीन इकरारनामा के जरिए खरीदी थी। हरिप्रसाद का आरोप है कि करीब 2 महीने पहले उन्होंने अपने दोस्त अकरम को जमीन संभालने के लिए भेजा था। इस दौरान तनसुख लाल और उनके बेटे मनीष ने अकरम के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

बहनोई का आरोप- पत्नी को फोन कर धमकाया
हरिप्रसाद ने परिवाद में आरोप लगाया कि तनसुख लाल ने उनकी पत्नी संतोष देवी को फोन कर कहा कि उनकी यहां कोई जमीन नहीं है और यहां आने पर लाठियों से भगा दिया जाएगा। हरिप्रसाद के मुताबिक, तनसुख लाल ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए उन्हें फाड़ देने की बात भी कही। परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें जमीन से बेदखल करने की साजिश की जा रही है।
सुरक्षा की मांग
हरिप्रसाद ने पुलिस को दिए परिवाद में जमीन पर अपना कब्जा और अधिकार बनाए रखने के साथ सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग भी की है। पुलिस में दिए गए परिवाद में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360586


