[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में मिट्टी ढहने से युवक की मौत:सीवरेज की पाइपलाइन डालने के दौरान हुआ हादसा, साथियों ने बाहर निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में मिट्टी ढहने से युवक की मौत:सीवरेज की पाइपलाइन डालने के दौरान हुआ हादसा, साथियों ने बाहर निकाला

सीकर में मिट्टी ढहने से युवक की मौत:सीवरेज की पाइपलाइन डालने के दौरान हुआ हादसा, साथियों ने बाहर निकाला

सीकर : सीकर में सोमवार को सीवरेज की पाइपलाइन डालने के दौरान मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूरों ने मिट्टी में दबे साथी को बाहर निकाला। इलाज के लिए एसके हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत धोषित कर दिया। घटना कोतवाली थाना इलाके के योजना नगर एरिया में गोविंदम गार्डन के पीछे हुई है।

मौके पर सीवरेज की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए 30 फीट का गड्ढा खोदकर पाइपलाइन डाली जा रही थी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला अर्जुन सिंह (22) पुत्र वीरसिंह भी काम कर रहा था। अर्जुन सिंह 30 फीट की गहराई में मिट्टी खोद रहा था। अंदर करीब दो से तीन पाइप डाले हुए थे। पाइप के बीच की खाली जगह में मिट्टी ढह गई। अर्जुन इसमें दब गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।

ज्यादा ढह सकती थी मिट्टी

पुलिस थाने के ASI मदन सिंह महला ने बताया- मिट्टी ढहने की वजह से अर्जुन दब गया। मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए अर्जुन को बाहर निकाल लिया। वरना मिट्टी और भी ज्यादा ढह सकती थी।

Related Articles