[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में तेज बारिश से गर्मी से राहत:ग्वार को फायदा, चावल-बाजरा को नुकसान की आशंका, निचले इलाकों में भरा पानी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में तेज बारिश से गर्मी से राहत:ग्वार को फायदा, चावल-बाजरा को नुकसान की आशंका, निचले इलाकों में भरा पानी

चिड़ावा में तेज बारिश से गर्मी से राहत:ग्वार को फायदा, चावल-बाजरा को नुकसान की आशंका, निचले इलाकों में भरा पानी

चिड़ावा : चिड़ावा शहर और आसपास के इलाकों में लंबे समय बाद शाम करीब पांच बजे अचानक तेज बारिश हुई। इससे दोपहिया वाहन सवार और राहगीर भीग गए। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

आमजन को मिली गर्मी से राहत

इस तेज बारिश से ग्वार और बाजरे की फसल को फायदा मिलेगा। हालांकि, चवला और मूंग की तैयार फसल को कुछ नुकसान होने की आशंका है। बारिश के बाद आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

शहर के निचले इलाकों में भरा पानी

शहर के बागर, विवेकानंद चौक, पिलानी रोड और मंड्रेला रोड सहित निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई है।

Related Articles