[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धमोरा गोगामेड़ी धाम में छह दिवसीय मेला संपन्न:राजस्थान समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु और खिलाड़ी, भजन संध्या-भंडारे में उमड़ी भीड़, विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

धमोरा गोगामेड़ी धाम में छह दिवसीय मेला संपन्न:राजस्थान समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु और खिलाड़ी, भजन संध्या-भंडारे में उमड़ी भीड़, विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार

धमोरा गोगामेड़ी धाम में छह दिवसीय मेला संपन्न:राजस्थान समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु और खिलाड़ी, भजन संध्या-भंडारे में उमड़ी भीड़, विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार

धमोरा : गोगामेड़ी धाम धमोरा में छह दिवसीय वार्षिक मेला शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया। इस मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ कई खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें राजस्थान समेत कई राज्यों से खिलाड़ी और श्रद्धालु पहुंचे थे।

मेले के दौरान एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रात में एक बड़ी भजन संध्या भी हुई, जहां राजस्थान के मशहूर कलाकारों ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति में लीन रखा। मेले में एक बड़ा भंडारा भी लगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद खाया।

मेले में कई तरह की दुकानें लगी थीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कई तरह के झूले भी लगाए गए थे, जिनका लोगों ने खूब मजा लिया।

खेल प्रतियोगिताओं में राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों की टीमों ने भी हिस्सा लिया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में सूर्यभान धमोरा पहले और विक्रम रघुनाथपुरा दूसरे नंबर पर रहे। महिला वर्ग में प्रिया रघुनाथपुरा पहले और अनन्या आचार्य दूसरे नंबर पर रहीं।

रस्सा-कस्सी महिला वर्ग में भिवानी की टीम जीती, जबकि पुरुष वर्ग में गोगामेड़ी कमेटी और रघुनाथपुरा की टीम संयुक्त रूप से विजेता रहीं। घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता में राकेश सैनी पहले, मुकेश बीलवा दूसरे और विकास पचार की घोड़ी तीसरे नंबर पर रही।

ऊंट नृत्य में प्रवीण एचरा पहले, मांगीलाल दूसरे और मुकेश बीलवा का ऊंट तीसरे स्थान पर रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नवलगढ़ की लड़कियों की टीम विजेता और सीकर की टीम उपविजेता रही। महिला कबड्डी में CNS हिसार विजेता और गंगा सिरसा उपविजेता रही। पुरुष कबड्डी में धमोरा विजेता और SSB अलवर उपविजेता रही।

प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम और गोगाजी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि छह दिवसीय मेला श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Related Articles