मार्शल आर्ट बेल्ट परीक्षा में असद खान पठान को रेड बेल्ट
मार्शल आर्ट बेल्ट परीक्षा में असद खान पठान को रेड बेल्ट
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर के मार्शल आर्ट क्लब में आयोजित बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न मार्शल आर्ट तकनीकों के साथ अनुशासन और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। परीक्षा में कुल 527 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों की बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।
रेड बेल्ट परीक्षा में मोहम्मद असद खान पठान, मोहित, आकाश, उत्तम, पूर्वा, रिया चौधरी, अन्वी चौधरी, पार्थ एवं आकांक्षा चाहर सफल रहे। मोहम्मद असद खान पठान इससे पहले येलो, ग्रीन और ब्लू बेल्ट भी शानदार प्रदर्शन के साथ हासिल कर चुके हैं।
कोच कविंद्र राठौड़ ने कहा कि मार्शल आर्ट से बच्चों एवं युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360580


