[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

14 नगरीय निकायों के 672 मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम आवंटित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

14 नगरीय निकायों के 672 मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम आवंटित

14 नगरीय निकायों के 672 मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम आवंटित

सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के 14 नगरीय निकायों में मतदान के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम का पूरक रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में यह प्रक्रिया ई-सूची पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पूरी हुई।

कलेक्टर ने बताया कि जिले के 672 मतदान केन्द्रों में से 664 मतदान केन्द्रों के लिए पूरक रेंडमाइजेशन के बाद 135 कंट्रोल यूनिट, 135 बैलेट यूनिट और 135 डीएमएम आवंटित किए गए। इससे पहले द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद मतदान केन्द्रों के लिए 845-845 कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं डीएमएम आवंटित किए जा चुके हैं।

पूरक रेंडमाइजेशन के बाद नगर निकायवार आवंटित ईवीएम की हस्ताक्षरयुक्त सूचियां बैठक में मौजूद मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं। अनुपस्थित प्रतिनिधियों को भी सूचियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। रिटर्निंग अधिकारियों को उम्मीदवारों को प्रथम रेंडमाइजेशन, आरक्षित ईवीएम और प्रशिक्षण में उपयोग की गई ईवीएम की सूचियां देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार, ईवीएम प्रकोष्ठ प्रभारी नीरज मीणा, रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles