जिला कलेक्टर ने ईवीएम सीलिंग प्रक्रिया का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
जिला कलेक्टर ने ईवीएम सीलिंग प्रक्रिया का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने सोमवार को ईवीएम मशीनों की क्लीयरिंग, रेंडमाइजेशन, सीलिंग एवं मॉकपोल प्रक्रिया का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार कार्मिक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने ईवीएम की कण्डेक्ट शीट खोलने और मशीनों को क्लीयर करने की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि ईवीएम के लिए दो-दो टीमों का गठन किया गया है तथा रिजर्व मशीनों को तैयार रखने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने मॉकपोल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से कराने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल की पूरी पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने रामगढ़ शेखावाटी के स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष संख्या 102 और धोद के कक्ष संख्या 101 का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी गंभीरता से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करें। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार एवं डीआईजी स्टाम्प नीरज मीणा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360553


