चिड़ावा चुनाव में सुनीता नाम की महिलाएं सबसे ज्यादा प्रत्याशी:विनोद, सरोज, विकास और राकेश नाम के चार-चार उम्मीदवार, 45 वार्डों में 209 उम्मीदवार मैदान में
चिड़ावा चुनाव में सुनीता नाम की महिलाएं सबसे ज्यादा प्रत्याशी:विनोद, सरोज, विकास और राकेश नाम के चार-चार उम्मीदवार, 45 वार्डों में 209 उम्मीदवार मैदान में
चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका चुनाव में कुल 45 वार्डों के लिए 209 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के नामों पर गौर किया जाए तो एक दिलचस्प बात सामने आई है। इस चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके नाम एक जैसे हैं।
महिला और पुरुष प्रत्याशी के नाम एक समान
चिड़ावा के अलग-अलग वार्डों में सबसे ज्यादा सुनीता नाम की पांच महिलाएं उम्मीदवार हैं। इसके अलावा सरोज, विकास, विनोद और राकेश नाम के भी चार-चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। विनोद नाम के उम्मीदवारों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
वहीं, सुशीला, राजकुमार, रजनीकांत, प्रदीप, अनीता और आशा नाम के तीन-तीन उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।
इनके अलावा सुरेश, अशोक, संपत, राजेंद्र, श्रीराम, राजेश, संदीप, संजय, सुभाष, लक्ष्मी, सुमन, सरिता, मदन, पंकज, विमला, अनीता, संगीता, संतोष, मनीषा और मुन्नी नाम के दो-दो प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। संपत और राजेश नाम के उम्मीदवारों में एक पुरुष और एक महिला है। इसी तरह, कैलाश नाम के पुरुष और कैलाश देवी नाम की महिला भी मैदान में हैं।
एक ही वार्ड से दो संतोष लड़ रही चुनाव
वार्ड 33 में संतोष नाम की दो महिलाएं एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। इससे वार्ड के मतदाताओं को नाम को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है। हालांकि, दोनों के चुनाव चिन्ह अलग-अलग हैं, इसलिए उन्हें अपने चुनाव चिन्ह मतदाताओं के दिमाग में बिठाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2358176


