चूरू में 8 साल की बच्ची से रेप:नाना की रिपोर्ट पर केस दर्ज, आसपास के सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
चूरू में 8 साल की बच्ची से रेप:नाना की रिपोर्ट पर केस दर्ज, आसपास के सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
चूरू : चूरू सदर थाना क्षेत्र में एक आठ साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। महिला थानाधिकारी कुसुमलता ने बताया कि पीड़िता के नाना ने थाने में रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उनकी आठ साल की दोहिती शुरू से उनके पास रहती है। वह अपने नाना के पैतृक घर से पीछे की गली में बन रहे मकान की तरफ जा रही थी।
तभी गली में एक बाइक सवार व्यक्ति ने उसे इशारा करके अपने पास बुलाया। आरोपी ने बच्ची को पांच सौ रुपए का लालच दिया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ गंदी बातें की और गलत हरकतें की। बच्ची के मना करने पर भी आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।
घटना के बाद आठ साल की बच्ची रोते हुए अपने नाना के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। नाना बच्ची को लेकर महिला थाना पहुंचे। पीड़िता के नाना की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों ने गली-मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपी की पहचान की। आरोपी पास की ही गली का व्यक्ति निकला। पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिग का डीबी अस्पताल में मेडिकल करवाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2358176


