चूरू में वार्ड 31 सबसे बड़ा, वार्ड 2 में सबसे कम मतदाता; क्षेत्रफल में वार्ड 5 सबसे बड़ा
चूरू में वार्ड 31 सबसे बड़ा, वार्ड 2 में सबसे कम मतदाता; क्षेत्रफल में वार्ड 5 सबसे बड़ा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद के 60 वार्डों में सभापति एवं पार्षद चुनने के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। परिसीमन के बाद मतदाताओं की संख्या के लिहाज से वार्ड नंबर 31 सबसे बड़ा है। यहां कुल 2828 मतदाता हैं, जिनमें 1445 पुरुष और 1383 महिला मतदाता हैं। करीब 900 युवा मतदाता भी इस वार्ड में हैं। वार्ड में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
वहीं वार्ड नंबर 2 मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सबसे छोटा है। यहां कुल 756 मतदाता हैं, जिनमें 394 पुरुष और 362 महिला मतदाता हैं। करीब 240 युवा मतदाता हैं। इस वार्ड में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से वार्ड नंबर 5 नगर परिषद का सबसे बड़ा वार्ड है। यह सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां कांग्रेस, भाजपा और एक निर्दलीय महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। तीनों प्रत्याशी अन्य पिछड़ा वर्ग से होने के कारण वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358445


