गोगा नवमी पर बलौदा में खेलों का रोमांच:दौड़, कुश्ती, कबड्डी और वॉलीबॉल में दिखाया दमखम
गोगा नवमी पर बलौदा में खेलों का रोमांच:दौड़, कुश्ती, कबड्डी और वॉलीबॉल में दिखाया दमखम
बलौदा : बलौदा गांव में गोगा नवमी के मौके पर मेले के साथ कई खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से आए खिलाड़ियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, दौड़ और लंबी कूद जैसे खेल शामिल थे। वॉलीबॉल में अनिरुद्ध हमीनपुर की टीम विजेता बनी, जबकि सुरेती शिव मंदिर की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में खुड़ानिया की टीम ने जीत हासिल की और ठोठी की टीम उपविजेता रही।
बूढ़ा दौड़ में मंदरूप काजला पहले, राजपाल ढाणी दूसरे और ओमप्रकाश बलौदा तीसरे नंबर पर रहे। 100 मीटर बालक वर्ग में झुंझुनूं के करण सैनी पहले और हरसु ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में बुहाना की निशा शर्मा पहले और चरखी दादरी की दीक्षा दूसरे नंबर पर रहीं।
400 मीटर बालक वर्ग में झुंझुनूं के सुनील ने पहला स्थान पाया, जबकि हरसु ठाकुर दूसरे नंबर पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में चरखी दादरी की दीक्षा पहले और बुहाना की निशा शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। 1600 मीटर दौड़ में श्रीराम डिफेंस झुंझुनूं के मनोज यादव पहले और मोगली दूसरे नंबर पर रहे।
लंबी कूद बालक वर्ग में आदित्य भूरीवास पहले और मोहित गुर्जर दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चरखी दादरी की दीक्षा पहले और बेरी की सबीना दूसरे नंबर पर रहीं। कुश्ती प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मोहित जड़वा, भूपेंद्र सतनाली, सौरभ सतनाली और बंटी धूलवा विजेता बने। बालिका वर्ग में बलौदा की प्रिया गुर्जर ने जीत हासिल की। दुकानदार प्रतियोगिता में बुहाना के बफात मणियार पहले, आसलवास के मोहन सिंह दूसरे और बलौदा के मनोहरलाल तीसरे स्थान पर रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358026

