[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

सिंघाना में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

सिंघाना : कस्बे के बड़ा मोहल्ला क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार बड़ा मोहल्ला निवासी राहुल (29) और उनकी पत्नी सोनिया (25) ने करीब चार घंटे के अंतराल में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए सिंघाना अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर केसीसी मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

Related Articles