नोबल शिक्षण समूह देवलावास में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया, डॉ. संदीप नेहरा बोले-शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता
नोबल शिक्षण समूह देवलावास में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया, डॉ. संदीप नेहरा बोले-शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता
पचेरी : नोबल शिक्षण समूह, देवलावास में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य और मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कीं।
शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है : डॉ. संदीप नेहरा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोबल शिक्षण समूह के निदेशक डॉ. संदीप नेहरा ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं देता, बल्कि जीवन जीने की कला और संस्कार भी सिखाता है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता की भूमिका निभाता है और शिक्षक का सम्मान ही सच्ची शिक्षा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। वह जीवनभर अपने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता रहता है और उन्हें अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देने का प्रयास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करने का आह्वान किया।
डॉ. नेहरा ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। हर वर्ष 5 सितंबर को मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस हमें अपने गुरुजनों के योगदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करते हुए उनका नाम रोशन करने का प्रयास करें।
विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में संस्था की एकेडमिक डायरेक्टर सुमन नेहरा, डिप्टी डायरेक्टर अशोक शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर शिवम नेहरा और प्रिंसिपल कृष्ण कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को अपने हाथों से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड और सम्मान प्रतीक भेंट किए तथा उनका आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में नोबल स्कूल देवलावास के शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2356965

