[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में शाम को गोगाजी महाराज की शोभायात्रा निकली:घरों में पकवानों का भोग लगा, भाइयों की राखी अर्पित कर मांगी सुख-शांति

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में शाम को गोगाजी महाराज की शोभायात्रा निकली:घरों में पकवानों का भोग लगा, भाइयों की राखी अर्पित कर मांगी सुख-शांति

रींगस में शाम को गोगाजी महाराज की शोभायात्रा निकली:घरों में पकवानों का भोग लगा, भाइयों की राखी अर्पित कर मांगी सुख-शांति

रींगस : रींगस कस्बे और आसपास के गांवों में शनिवार शाम को गोगाजी महाराज की शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान घरों में गोगाजी महाराज को पकवानों का भोग लगाकर ज्योत जलाई गई। रक्षाबंधन के दिन भाइयों की कलाई पर बांधी गई राखियां गोगाजी महाराज की प्रतिमा पर अर्पित की गईं। लोगों ने सुरक्षा, सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। गोगाजी महाराज मंदिर से कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा कई रास्तों से होकर फिर से गोगाजी महाराज मंदिर में पहुंची।

शनिवार को भजन संध्या आयोजित हुई और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इससे पहले शनिवार सुबह घरों में खीर, जलेबी और पूड़ी जैसे पकवान बनाए गए, जिनका गोगाजी महाराज को भोग लगाया गया। कुम्हार समाज की ओर से घरों में मिट्टी की बनी गोगाजी महाराज की मूर्तियां पहुंचाई गईं। शोभायात्रा में नितेश कुमावत, हरफूल कुमावत, बसंत सुरेश सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles