[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा में तीन दिवसीय गोगाजी मेले का शुभारंभ:मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा में तीन दिवसीय गोगाजी मेले का शुभारंभ:मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

मेहाड़ा में तीन दिवसीय गोगाजी मेले का शुभारंभ:मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

खेतड़ी : मेहाड़ा के गोगाजी धाम में शनिवार को तीन दिवसीय गोगाजी मेले का शुभारंभ हुआ। पुजारी कुलदीप के मार्गदर्शन में अखंड ज्योत जलाई गई। मेले के पहले दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नारियल और प्रसाद चढ़ाकर बाबा की अखंड ज्योत और बाबा के दर्शन किए। उन्होंने अपनी मन्नतें मांगी। मेले में महिलाओं और बच्चों ने खूब खरीदारी की।

तीन दिवसीय मेले में आने वाली बड़ी भीड़ को देखते हुए थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में पुलिस बल और आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं। इस दौरान मेहाड़ा जाटूवास के नवयुवक मंडल ने भी सुरक्षा में सहयोग किया।

मेहाड़ा जाटूवास, मेहाड़ा गुर्जरवास, गोरीर, दूधवा, शिमला, बसई, रामपुरा, त्यौन्दा, खेतड़ी सहित पास के हरियाणा से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गोगाजी महाराज के दर्शन कर शांति और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर रामवतार गुर्जर, प्रेमाराम, रामस्वरूप, होशियार सिंह, दयाराम, डॉ सुरेंद्र गुर्जर, दिनेश गुर्जर, विजय कुमार, बबलू अवाना, समुद्र सिंह, दयाराम गुर्जर, छोटे लाल पहलवान, महेंद्र सिंह, कन्हैयालाल, धर्मा पहलवान, सहीराम, दीपचंद, वीर सिंह, पवन सिंह, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश और ईश्वर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles