वार्ड 7 में कांग्रेस प्रत्याशी नसीम जमील के समर्थन में रफीक मंडेलिया ने की सभा
वार्ड 7 में कांग्रेस प्रत्याशी नसीम जमील के समर्थन में रफीक मंडेलिया ने की सभा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : कालू खान की चक्की के पास कांग्रेस प्रत्याशी नसीम जमील चौहान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने किया। इस दौरान युवाओं ने जुलूस और आतिशबाजी के साथ मंडेलिया का स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए मंडेलिया ने वार्ड के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चूरू की जनता कांग्रेस का बोर्ड बनाने का मन बना चुकी है।

इस अवसर पर स्वागतकर्ता नौरंग तंवर सैनी, सुरेश कुमार सैनी, श्रवण गुज़र, बजरंग बजाड़, कमल कुमार, केशरा राम, कासम खान, हरिराम सैनी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, मोहन लाल आर्य, सोहनलाल मेघवाल, जयचंद मेघवाल, एडवोकेट आनंद सैनी, आदुराम न्यौल सहित अनेक नेताओं का स्वागत किया। कांग्रेस उम्मीदवार नसीम जमील चौहान ने सभी का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2356929

