शिक्षक दिवस पर ‘एक पेड़ संस्था के नाम’ नई पहल का शुभारंभ
शिक्षक दिवस पर ‘एक पेड़ संस्था के नाम’ नई पहल का शुभारंभ
सीकर : ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवसिंहपुरा, सीकर में शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थान के स्टाफ सदस्यों द्वारा ‘एक पेड़ संस्था के नाम’ नई पहल का शुभारंभ किया गया। पहल का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक आयोजनों से हटकर ज्ञान के साथ प्रकृति को भी समृद्ध करना है, ताकि विद्यालय परिसर एक वट-वृक्ष की भांति सदैव हरा-भरा, समृद्ध एवं फलता-फूलता रहे।
इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस पर विद्यालय परिसर में एक पौधा लगाएंगे तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने भी विशेष रूप से यादगार बनाया। विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस पहल के माध्यम से शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2356783


