प्रधानाध्यापक संदीप चाहर को मिलेगा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार
प्रधानाध्यापक संदीप चाहर को मिलेगा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलचास के प्रधानाध्यापक संदीप चाहर का चयन राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यालय विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से 27 सितंबर को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार एवं शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित होगी। इसमें देशभर से चयनित नवाचारी एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
संदीप चाहर के नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षिक नवाचार, शिक्षण-अधिगम सामग्री के उपयोग तथा शैक्षिक एवं भौतिक सुविधाओं के विकास पर विशेष कार्य किए गए हैं। उनके चयन पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। इस उपलब्धि को दुलचास और झुंझुनूं जिले के लिए गौरव बताया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2356637


