[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की घोषणा महत्वपूर्ण कदम : डॉ. पंड्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की घोषणा महत्वपूर्ण कदम : डॉ. पंड्या

बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की घोषणा महत्वपूर्ण कदम : डॉ. पंड्या

सीकर : बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यरत गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर की ओर से शिक्षक दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुगोली में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के सहयोग से हुआ।

कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को ‘बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया गया। बाल अधिकार विशेषज्ञ एवं राजस्थान बाल आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पंड्या ने कहा कि यह घोषणा बाल विवाह मुक्त समाज की दिशा में वैश्विक प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी।

डॉ. पंड्या ने कहा कि बाल विवाह रोकने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षक संभावित मामलों की पहचान कर समय रहते संबंधित तंत्र को सूचना देने के साथ बच्चों और अभिभावकों को जागरूक कर सकते हैं। विद्यालय सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकथाम से जुड़े कानूनी प्रावधानों और सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। शिक्षकों को बाल विवाह रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुषमा, व्याख्याता संजना, जगदीश, अध्यापक रणजीत सिंह, निवास सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। गायत्री सेवा संस्थान की ओर से जितेंद्र नाथावतपुरा भी उपस्थित रहे।

Related Articles