स्वर्णकार समाज ने एकजुटता मजबूत करने पर दिया जोर:शिव शक्ति मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भामाशाहों से मांगा सहयोग
स्वर्णकार समाज ने एकजुटता मजबूत करने पर दिया जोर:शिव शक्ति मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भामाशाहों से मांगा सहयोग
चूरू : चूरू शहर के दुर्गा भवन में शनिवार को स्वर्णकार समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एडवोकेट अनंतराम ढल्ला ने की। बैठक के मुख्य अतिथि हंसराज कड़ेल ने कहा कि जो समाज एकता और संगठन में पीछे रह जाता है, उसे राजनीति, उच्च शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार जैसे कई क्षेत्रों में नुकसान होता है। उन्होंने समाज की एकजुटता मजबूत करने और संगठन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
ओमप्रकाश जोड़ा ने सामाजिक एकता और शक्ति दिखाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज की संस्थाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की। उन्होंने चूरू स्थित शिव शक्ति मंदिर के पूरे और भव्य जीर्णोद्धार के लिए समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की।
दानदाताओं से मांगी जाएगी मदद
सीताराम बराड़िया ने मंदिर में अब तक हुए जीर्णोद्धार के कामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए स्थानीय स्तर पर हर घर से और बाहर के दानदाताओं से आर्थिक मदद मांगी जाएगी।
बैठक में चंदूलाल सणखत और विष्णु सनखत ने समाज के एक व्यक्ति को स्थानीय नगर राजनीति में सक्रिय भूमिका दिलाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक के अध्यक्ष अनंतराम ढल्ला और जमानदार कड़ेल ने सभी का आभार माना। संचालन धनपत मौसूण जोड़ी ने किया। इस बैठक में जगदीश नारनोली, जयप्रकाश सणखत, नवीन सणखत, जगदीश कुलथिया, हुनतमल नारनोली, वेदप्रकाश सणखत, राजेंद्र नारनोली और कमल तोसावड़ सहित स्वर्णकार समाज के कई लोग शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2356509


