[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के हरियासर घड़सोत्तान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु:पांच दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता, 10 सितंबर तक होंगे मुकाबले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के हरियासर घड़सोत्तान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु:पांच दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता, 10 सितंबर तक होंगे मुकाबले

सरदारशहर के हरियासर घड़सोत्तान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु:पांच दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता, 10 सितंबर तक होंगे मुकाबले

सरदारशहर : सरदारशहर के हरियासर घड़सोत्तान गांव में शनिवार को मेघवाल समाज क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता 10 सितंबर तक चलेगी। इसमें मेघवाल समाज की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव कुरील ने बताया-प्रतियोगिता का मकसद समाज के युवाओं को खेलों से जोड़ना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को मौका देना और आपसी भाईचारे को बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी बढ़ती है।

हरि शीला ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ऐसी खेल प्रतियोगिताएं होना अच्छी बात है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। युवा सही दिशा में आगे बढ़ते हैं।

ये ग्रामीण हुए शामिल

कार्यक्रम में शिक्षक संघ अम्बेडकर के अध्यक्ष राकेश किलानिया, NSUI जिला अध्यक्ष संजय कताला, पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव कुरील, SFI जिला उपाध्यक्ष चूरू महेंद्र मेघवाल, राकेश चौहान, अशोक कुमार, इन्द्राज दानोड़िया, एडवोकेट राजेश बजाड़, राकेश बरोड़ और मुकेश पड़िहार मौजूद थे। इनके साथ समाज के कई बड़े लोग, खिलाड़ी और ग्रामीण भी शामिल हुए।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लें। जीत-हार खेल का हिस्सा है। मगर मेहनत, अनुशासन और अच्छी सोच ही खिलाड़ी को कामयाबी दिलाती है।

अलग-अलग टीमों के बीच होंगे मैच

आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग टीमों के बीच मैच होंगे। आयोजकों ने बताया कि आगे भी समाज के युवाओं को खेलों के लिए बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहेंगी। इस प्रतियोगिता से इलाके की खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा। साथ ही युवा शक्ति और सामाजिक एकता भी बढ़ेगी।

Related Articles