लक्ष्मणगढ़ में डोटासरा का भाजपा पर हमला, बोले- कांग्रेस बनाएगी निकाय बोर्ड
लक्ष्मणगढ़ में डोटासरा का भाजपा पर हमला, बोले- कांग्रेस बनाएगी निकाय बोर्ड
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में लोग परेशान हैं और नगरपालिकाएं भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में सफाई व्यवस्था बदहाल है और सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत तक नहीं हो रही है।

नरोदड़ा ग्राम पंचायत को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने का जिक्र करते हुए डोटासरा ने दावा किया कि ढाई साल में क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान नरोदड़ा में बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए थे, जबकि वर्तमान सरकार में विकास की गति थम गई है।
डोटासरा ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस भारी बहुमत से निकाय बोर्ड बनाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2356561


