[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में बस ने सिक्योरिटी गार्ड को मारी टक्कर:ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, सीकर रेफर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में बस ने सिक्योरिटी गार्ड को मारी टक्कर:ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, सीकर रेफर किया

पलसाना में बस ने सिक्योरिटी गार्ड को मारी टक्कर:ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, सीकर रेफर किया

पलसाना : पलसाना में शनिवार सुबह करीब 8:40 बजे स्वदेश वाटिका होटल के सामने एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रहे सुरेंद्र कुमार (38) पुत्र जगदीश प्रसाद घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर राहगीर जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार पलसाना से मंडा स्थित लॉट्स डेयरी में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पर जा रहे थे। वे अपनी स्कूटी से काम पर निकले थे। तभी स्वदेश वाटिका होटल के सामने वाली साइड में पहुंचने पर एक बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि सुरेंद्र कुमार स्कूटी से नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल सुरेंद्र कुमार को संभाला। लोगों ने बिना देरी किए उन्हें इलाज के लिए पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र कुमार का शुरुआती इलाज किया। डॉक्टरों ने उनकी हालत देखकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीकर भेज दिया। इसके बाद परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए सीकर ले गए। हादसे की खबर मिलते ही रानोली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin