घर में घुसकर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार:कीरों की ढाणी तन खरकड़ा से पकड़ा; लाठी, सरियों से किया था हमला
घर में घुसकर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार:कीरों की ढाणी तन खरकड़ा से पकड़ा; लाठी, सरियों से किया था हमला
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में शामिल दो नाबालिगों को निरूद्ध किया गया है। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया- 24 जून की रात को थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सांवरमल, भोलाराम, मोहित, विजेंद्र उर्फ कालिया, धन्नी और सरोज, जो कीरों की ढाणी के रहने वाले हैं, अपने 5-7 अन्य साथियों के साथ मुंह पर कपड़ा बांधकर आए।
लाठी, सरियो से किया हमला
उन्होंने शिकायतकर्ता के घर पर पत्थर फेंके और अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके परिवार पर लाठी, लोहे के सरिये, कुल्हाड़े और अन्य हथियारों से हमला किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने एक विशेष टीम बनाई। टीम को आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
ठिकानों पर दबिश देकर चारों को पकड़ा
पुलिस टीम ने लगातार आरोपियों का पीछा किया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने भोलाराम, सरोज, सांवरमल और मोहित को कीरों की ढाणी तन खरकड़ा से पकड़ा। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई जगरूप सिंह, हेड कॉन्स्टेबल संदीप, अनिल, रिशाली, कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार और रणवीर सिंह शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2358647


