[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीर गोगाजी केशव गौशाला में वार्षिक महोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वीर गोगाजी केशव गौशाला में वार्षिक महोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

वीर गोगाजी केशव गौशाला में वार्षिक महोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

खेतड़ी : कस्बे के निकटवर्ती गांव मेहाड़ा जाटूवास स्थित वीर गोगाजी केशव गौशाला में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज कुमार घुमरिया रहे, जबकि अध्यक्षता गौशाला समिति अध्यक्ष दलोप्प जांगिड़ ने की।

कार्यक्रम में नागपुर प्रवासी संतोष अग्रवाल, सुरेश कुमार सैनी, राम रिछपाल जांगिड़, बाबूलाल सैनी, होशियार सिंह चौधरी, डॉ. शिव कुमार सैनी एवं राजेश गहलावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

नवनिर्मित मुख्य द्वार और विश्राम कक्ष का लोकार्पण

समारोह के दौरान अतिथियों ने भामाशाह रामरिछपाल जांगिड़ के सहयोग से निर्मित गौशाला के मुख्य द्वार तथा भामाशाह सुरेश सैनी द्वारा निर्मित विश्राम कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया।

गौ सेवा के लिए दान का आह्वान

मुख्य अतिथि मनोज कुमार घुमरिया ने कहा कि मेहाड़ा जाटूवास की यह गौशाला भामाशाहों और ग्रामीणों के सहयोग से संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि गौशाला जिले में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने लोगों से गौ सेवा के लिए खुले मन से सहयोग और दान करने का आह्वान करते हुए कहा कि दान देने से धन में कमी नहीं आती। इस दौरान घुमरिया ने गौशाला के लिए एक टेम्पो तथा 11 कट्टे गुड़ और दलिया देने की घोषणा भी की।

हवन और भंडारे में उमड़ी भीड़

महोत्सव के दौरान गौपूजन, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हवन की पूर्णाहुति में सुरेश कुमार सैनी, पिंटू कुमार, महेंद्र सिंह, महावीर चौधरी, धोलाराम, माडाराम, सुरेश प्रजापत, छोटूराम, रणवीर सिंह, मुलचंद, सूबेदार अमर सिंह, बुधराम शर्मा, नवल चौधरी, सुरेंद्र मीणा, बलबीर छप्पोला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

भामाशाहों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

समारोह में गौशाला समिति की ओर से आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं समिति सदस्य जगदीश प्रसाद के सौजन्य से मेहाड़ा जाटूवास की चार स्कूलों के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को साफा, माला और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles