[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 8 में कांग्रेस का घर-घर जनसंपर्क, बबलू चौहान ने मांगे वोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 8 में कांग्रेस का घर-घर जनसंपर्क, बबलू चौहान ने मांगे वोट

वार्ड 8 में कांग्रेस का घर-घर जनसंपर्क, बबलू चौहान ने मांगे वोट

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी मदीना के प्रतिनिधि मोहम्मद रफीक चौहान (बबलू) ने समर्थकों के साथ घर-घर जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विभिन्न मोहल्लों में मतदाताओं ने उनका फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया।

उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए वार्ड के विकास, बेहतर सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और सुचारू पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देने की बात कही। बबलू चौहान ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। जनसंपर्क में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles