भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 25 से इंतजार भिचर के पक्ष में मतदान करने की अपील की विधायक हरलाल सहारण
भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 25 से इंतजार भिचर के पक्ष में मतदान करने की अपील की विधायक हरलाल सहारण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 25 से (भाजपा) के प्रत्याशी इन्तजार भिचर के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि चूरू विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर किया इस अवसर पर भाजपा के वार्ड प्रभारी सत्तार खान, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत,अख्तर खान, राधेश्याम चोटिया, मोहनलाल गढ़वाल, शब्बीर एडवोकेट, अदनान भीचर, मास्टर मकसूद अली का फोन मालाओ से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा विकास और जनसेवा की राजनीति करती है। उन्होंने वार्ड नंबर 25 के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी इन्तजार भिचर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
प्रत्याशी इन्तजार भिचर ने विधायक और स्थानीय वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को प्राथमिकता से दूर करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, बड़ी संख्या में वार्डवासी और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाकर उत्साहवर्धन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2354900


