मतदान केन्द्रों का अंतिम प्रकाशन, चुनाव के लिए भवन अधिग्रहित
मतदान केन्द्रों का अंतिम प्रकाशन, चुनाव के लिए भवन अधिग्रहित
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान केन्द्रों का अंतिम प्रकाशन कर उन्हें मतदान प्रक्रिया के लिए अधिग्रहित करने के आदेश जारी किए हैं।
चूरू, सुजानगढ़, राजगढ़, रतननगर और छापर में प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा। वहीं सरदारशहर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर में द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा।
प्रथम चरण के मतदान केन्द्रों के भवन 8 से 9 सितंबर तथा द्वितीय चरण के केन्द्र 10 से 11 सितंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अधिग्रहित रहेंगे। अंतिम प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूची संबंधित नगर निकाय कार्यालय, रिटर्निंग अधिकारी के नोटिस बोर्ड, मतदान केन्द्रों तथा वार्ड के प्रमुख स्थानों पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2354623
