[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजबपुरा में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी, करंट दौड़ा:लोग घरों से निकले, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले; ग्रामीण बोले- सुबह 4 बजे तक बिजली चालू रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

अजबपुरा में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी, करंट दौड़ा:लोग घरों से निकले, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले; ग्रामीण बोले- सुबह 4 बजे तक बिजली चालू रही

अजबपुरा में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी, करंट दौड़ा:लोग घरों से निकले, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले; ग्रामीण बोले- सुबह 4 बजे तक बिजली चालू रही

रानौली : रानोली के अजबपुरा गांव में गणेश मंदिर के पास बुधवार देर रात 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार टूटने के बाद कई घरों में तेज करंट दौड़ गया, जिससे बिजली के उपकरण जल गए। धमाके और चिंगारी की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।

सप्लाई समय पर बंद नहीं होने से नाराजगी

इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों के लाखों रुपए के बिजली उपकरण जल गए हैं। ग्रामीणों ने बताय कि घटना के तुरंत बाद बिजली घर और जुड़े अधिकारियों, प्रशासक व अन्य जिम्मेदार लोगों को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करने की जानकारी दी गई थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद सुबह करीब चार बजे तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई। उनका कहना है कि अगर समय पर बिजली बंद कर दी जाती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले

जनप्रतिनिधि पहलाद कुमावत ने बताया कि शंकरलाल के दो चार्जर और पूरी वायरिंग जल गई। पवन कुमार के पंखे, फ्रिज, कुकर, लाइट और वायरिंग खराब हो गए। रामनारायण के तीन एलईडी टीवी, पंखा, वायरिंग और छह सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए। सुवालाल के फ्रिज, पंखे और कूलर जल गए, जबकि रामचंद बावरिया के कूलर, पंखे और बल्ब खराब हो गए।

लालीदेवी बावरिया के तीन पंखे, कूलर, लाइट और मीटर जल गए। धनुड़ी देवी बावरिया के दो पंखे और लाइटें खराब हो गईं, जबकि राजू बावरिया का टीवी-पंखा जल गया। गोरधन रैगर के तीन पंखे, कूलर, फ्रिज सहित कई उपकरण खराब हुए। ग्यासूलाल कुमावत के पंखे-लाइटें और श्रवण के चार पंखे व सर्विस डोरी भी जल गई। पप्पूराम कुमावत के दो पंखे और पांच एलईडी बल्ब, साथ ही राजू कुमावत का इन्वर्टर, फ्रिज, दो पंखे और पूरी सर्विस लाइन जल गई।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नुकसान का सर्वे करवाकर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने 11 हजार वोल्ट की लाइन की जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कदम उठाने की भी मांग की है।

Related Articles