खोह में ‘एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ अभियान, लगाए 500 पौधे
प्रभारी सचिव नवीन जैन ने कहा—अगली पीढ़ी को पर्याप्त पानी और शुद्ध हवा मिले, पेड़ों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
झुंझुनूं : उदयपुरवाटी ब्लॉक के खोह ग्राम स्थित वन क्षेत्र में गुरुवार को वन विभाग की ओर से ‘एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन रहे, जबकि अध्यक्षता प्रभारी मुख्य वन संरक्षक डीपी जागावत ने की। कार्यक्रम में अतिथियों और आमजन ने मिलकर 500 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
नवीन जैन ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को पर्याप्त पेयजल और शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण को लेकर वर्तमान पीढ़ी को गंभीरता से प्रयास करने होंगे। उन्होंने पर्यावरण और वन संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
डीपी जागावत ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति में प्रत्येक जीव-जंतु और पेड़-पौधे की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण मानव जीवन से सीधे जुड़ा है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
जिला वन अधिकारी काविया पीबी ने अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम धानका, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी, क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, वनकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2352842

