राजगढ़ में हाईकोर्ट की योजना के विरोध कार्य बहिष्कार:लक्षित प्रकरण निस्तारण योजना के विरोध में वकीलों ने ठप रखा न्यायिक कार्य, आदेश निरस्त करने की मांग
राजगढ़ में हाईकोर्ट की योजना के विरोध कार्य बहिष्कार:लक्षित प्रकरण निस्तारण योजना के विरोध में वकीलों ने ठप रखा न्यायिक कार्य, आदेश निरस्त करने की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर-राजगढ़ में वकीलों ने बुधवार को अदालती काम का बहिष्कार किया। यह बहिष्कार राजस्थान हाईकोर्ट की लक्षित प्रकरण निस्तारण योजना के विरोध में किया गया। अभिभाषक संघ की अपील पर सभी स्थानीय अदालतों में न्यायिक कार्य ठप रहा।
हाईकोर्ट की योजना के खिलाफ आंदोलन
अभिभाषक संघ के युवा वकील अजीत पचार ने बताया कि हाईकोर्ट ने निचली अदालतों में लक्षित प्रकरण निस्तारण योजना लागू की है। इसके विरोध में पूरे राजस्थान के वकीलों ने अनिश्चितकालीन अदालती काम का बहिष्कार शुरू किया है। राजगढ़ में भी इसी क्रम में वकीलों ने यह आंदोलन शुरू किया है।
न्याय की गुणवत्ता प्रभावित होने का आरोप
वकीलों का मानना है कि यह योजना न्याय की गुणवत्ता के बजाय सिर्फ मामलों को निपटाने की संख्या पर जोर देती है। उन्हें आशंका है कि लक्षित प्रकरणों के नाम पर पूरी जांच और लंबी बहस जैसे न्यायिक प्रक्रिया के जरूरी पहलुओं को छोटा किया जा सकता है।
अधिवक्ताओं के अनुसार, इस आदेश से वकीलों के साथ-साथ निचली अदालतों के सामने भी कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। वकीलों ने मांग की है कि इस आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि यह योजना सिर्फ निचली अदालतों के लिए लागू की गई है।
इस दौरान धरने पर एडवोकेट चरण सिंह, एडवोकेट सुनील, एडवोकेट अजीत पचार जांगिड़, भंवर सिंह, जुगति, एडवोकेट मुकेश आर्य, बबिता, राकेश और प्रहलाद ददरेवा सहित कई वकील मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350657

