पति की हत्या का आरोप, पत्नी गिरफ्तार:दूसरी शादी कर ठिकाने बदल रही थी, 3 साल बाद पकड़ी गई
पति की हत्या का आरोप, पत्नी गिरफ्तार:दूसरी शादी कर ठिकाने बदल रही थी, 3 साल बाद पकड़ी गई
पाटन : पाटन की डाबला पुलिस ने तीन साल पुराने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने फरार चल रही आरोपी पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार किया। मंजू पर अपने पति रविंद्र सैनी की सिर में पत्थर मारकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद से वह फरार थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए दूसरा विवाह कर अलग-अलग जगहों पर ठिकाने बदल रही थी। डाबला थानाधिकारी सुनीता बायल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को पकड़ा।
सास ने बहू के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई 2023 को डूंगरवास निवासी आंची देवी ने पाटन थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि उसके बेटे रविंद्र सैनी की हत्या उसकी बहू मंजू ने की है। इस रिपोर्ट पर पाटन थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बाद में डाबला थाना बनने के बाद इस मामले की जांच डाबला थाने को सौंप दी गई।
घटना के बाद आरोपी महिला पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदलती रही। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि मंजू ने दूसरा विवाह कर लिया है। वह अपने दूसरे पति के साथ अलग-अलग जगहों पर रह रही थी। पुलिस टीम ने नीमकाथाना, पंचलंगी, उदयपुरवाटी, गुढ़ागौड़जी, सीकर और खाटूश्यामजी जैसे कई इलाकों में उसकी तलाश की।
क्राइम सीन को भी रीक्रिएट कराया
मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंजू वह मूल रूप से डूंगरवास की रहने वाली है और फिलहाल उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के देवीपुरा बनी में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर क्राइम सीन को भी रीक्रिएट कराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350625
