[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिजारणियां 2 साल के लिए रेस्टीकेट:किसी भी यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगा एडमिशन, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिजारणियां 2 साल के लिए रेस्टीकेट:किसी भी यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगा एडमिशन, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिजारणियां 2 साल के लिए रेस्टीकेट:किसी भी यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगा एडमिशन, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

सीकर : शेखावाटी विश्वविद्यालय ने गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिजारणिया को 2 साल के लिए यूनिवर्सिटी से रेस्टीकेट कर दिया है। राजू बिजारणियां को अब शेखावाटी यूनिवर्सिटी से जुड़ी किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं दिया जाएगा। डिप्टी रजिस्ट्रार रामसिंह सरावग ने रेस्टिकेशन का नोटिस जारी किया है। SFI के कार्यकर्त्ताओं ने इसके विरोध में यूनिवर्सिटी कैंपस में धरना-प्रदर्शन कर दिया है।

कार्रवाई के विरोध में छात्र संगठन SFI ने यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। SFI कार्यकर्ताओं ने कैंपस के सभी ऑफिसों के बाहर विरोध मार्च निकाला और इसके बाद एकेडमिक ब्लॉक के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

SFI संगठन से जुड़े छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में धरना-प्रदर्शन किया।
SFI संगठन से जुड़े छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में धरना-प्रदर्शन किया।

10 महीने पुराने मामले में कार्रवाई पर उठाए सवाल

छात्र संगठन SFI के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि 10 महीने पहले हुए प्रकरण में अब कार्रवाई करना पूरी तरह द्वेषतापूर्ण है। उस विरोध-प्रदर्शन में काफी छात्र शामिल थे, लेकिन राजू बिजारणियां SFI से जुड़ा है। इसलिए एकतरफा कार्रवाई की गई। शेखावाटी यूनिवर्सिटी कैंपस में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन जब तक राजू बिजारणियां का रेस्टीकेशन बहाल करने समेत छात्र हितों की 18 मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। SFI ने कैंपस के हर ऑफिस के बाहर स्टूडेंट्स के साथ विरोध मार्च निकाला।

अब एकेडमिक ब्लॉक के सामने धरना दिया जा रहा है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिजारणियां ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स की‌ कोई सुनवाई नहीं हो रही है। SFI प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका, जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह गुर्जर, साइंस कॉलेज पूर्व अध्यक्ष संदीप नेहरा, अभिषेक महला, अमित व सुशीला से यूनिवर्सिटी प्रशासन की असफल वार्ता के बाद अब SFI ने उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी है।

Related Articles