[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

प्रमुख बाजारों व मार्गों पर सफाई कार्यों का लिया जायजा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने बुधवार रात शहर की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कल्याण सर्किल, जाट बाजार, सालासर स्टैंड, सुभाष चौक, रामलीला मैदान और रानी सती सर्किल सहित प्रमुख क्षेत्रों में सफाई कार्यों का जायजा लिया।

आयुक्त ने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था नियमित एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की लगातार निगरानी कर कमियां मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आमजन से संवाद कर सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की।

इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, विक्रम तंबोली, जोन निरीक्षक सहित नगर परिषद के अधिकारी और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin