[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महारुद्र शक्तिपीठ के सदस्यों ने किए सालासर बालाजी के दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसालासर

महारुद्र शक्तिपीठ के सदस्यों ने किए सालासर बालाजी के दर्शन

परमेश्वरी होटल में पुजारी डॉ. विष्णु दत्त ने किया अतिथियों का स्वागत

सालासर : महारुद्र शक्तिपीठ के सदस्यों ने बुधवार को सालासर पहुंचकर सिद्धपीठ श्री सालासर बालाजी महाराज के दर्शन किए। सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।

दर्शन के बाद परमेश्वरी होटल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सालासर मंदिर के पुजारी डॉ. विष्णु दत्त ने महारुद्र शक्तिपीठ से जुड़े सदस्यों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने संस्था की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।

इस अवसर पर महारुद्र शक्तिपीठ के महंत मनीष सोनी, वरिष्ठ पत्रकार शरद दाधीच, ज्योतिषाचार्य आचार्य अभिमन्यु पाराशर, समाजसेवी गोपाल भाई, व्यवसायी राजेश गुप्ता, संदीप भार्गव, पत्रकार पप्पू लाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

सदस्यों ने धार्मिक यात्रा को आध्यात्मिक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने बालाजी महाराज से संस्था के आगामी धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की सफलता और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रार्थना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin