निकाय चुनाव: 2056 अभ्यर्थियों के 2372 नामांकन की हुई संवीक्षा
1883 अभ्यर्थियों के 1980 नामांकन स्वीकृत, 392 नामांकन पत्र खारिज
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की 11 नगरीय निकायों के 430 वार्डों में सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की मंगलवार को संवीक्षा की गई। कुल 2056 अभ्यर्थियों के 2372 नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 1883 अभ्यर्थियों के 1980 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि संवीक्षा के दौरान जिले में कुल 392 नामांकन पत्र खारिज किए गए। इनमें बीदासर में 55, तारानगर में 8, चूरू में 39, रतननगर में 11, रतनगढ़ में 64, राजलदेसर में 59, राजगढ़ में 16, छापर में 16, सुजानगढ़ में 85 और सरदारशहर में 39 नामांकन पत्र शामिल हैं।
स्वीकृत नामांकन में बीदासर के 133 अभ्यर्थियों के 142, तारानगर के 125 अभ्यर्थियों के 125, साहवा के 65 अभ्यर्थियों के 65, रतननगर के 75 अभ्यर्थियों के 75, रतनगढ़ के 227 अभ्यर्थियों के 241, राजलदेसर के 150 अभ्यर्थियों के 161, राजगढ़ के 282 अभ्यर्थियों के 302, छापर के 97 अभ्यर्थियों के 109, चूरू के 251 अभ्यर्थियों के 262, सुजानगढ़ के 266 अभ्यर्थियों के 274 और सरदारशहर के 212 अभ्यर्थियों के 224 नामांकन पत्र शामिल हैं।
3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर और द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348447

