[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश बुड़ी का नामांकन निरस्त:आपराधिक केस के चलते लिया फैसला, अब 189 प्रत्याशी मैदान में बचे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश बुड़ी का नामांकन निरस्त:आपराधिक केस के चलते लिया फैसला, अब 189 प्रत्याशी मैदान में बचे

रींगस में निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश बुड़ी का नामांकन निरस्त:आपराधिक केस के चलते लिया फैसला, अब 189 प्रत्याशी मैदान में बचे

रींगस : रींगस नगर पालिका के 35 वार्डों में आवेदनों की जांच की गई। 190 आवेदनों में एक आवेदन को निरस्त किया गया। बाकी 189 नामांकन सही पाए गए। रींगस के वार्ड 35 से निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश बुड़ी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। खुद पर दर्ज आपराधिक केस की जानकारी देने पर रिटर्निंग अधिकारी ने फैसला सुनाया।

रिटर्निंग अधिकारी ने की जांच

रिटर्निंग अधिकारी और उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने मंगलवार को पार्षद पद के उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की जांच की थी। बुड़ी ने अपने नामांकन पत्र में खुद के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद जांच कर उनका नामांकन निरस्त किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया- IPC की धारा 325 में सात साल और धारा 382/149 में 10 साल तक की जेल का प्रावधान है। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 24 (iii) के तहत, अगर किसी मामले में पांच साल या उससे ज्यादा की जेल की सजा का प्रावधान हो, तो वह व्यक्ति नगर पालिका का सदस्य चुने जाने के लिए अयोग्य हो जाता है। इसी नियम के तहत ओमप्रकाश बुड़ी का नामांकन पत्र रद्द किया गया।

Related Articles