निकाय चुनाव 2026: संवीक्षा के बाद 2,312 वैध नाम निर्देशन पत्रों की सूचना प्रकाशित
निकाय चुनाव 2026: संवीक्षा के बाद 2,312 वैध नाम निर्देशन पत्रों की सूचना प्रकाशित
सीकर : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) के उपरांत मंगलवार को सीकर जिले की सभी 14 नगरपालिकाओं के लिए वैध नाम निर्देशन पत्रों की सूचना संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रकाशित कर दी गई।
उन्होंने बताया कि जिले की 14 नगरपालिकाओं के कुल 495 वार्डों के लिए प्राप्त 2,841 नाम निर्देशन पत्रों की मंगलवार को संवीक्षा की गई। इस दौरान 529 नाम निर्देशन पत्र निरस्त किए गए, जिसके बाद 2,312 नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के बाद जिले में 2,164 वैध उम्मीदवार चुनाव मैदान में बने हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि नगर निकाय रामगढ़ शेखावाटी में 140, फतेहपुर में 252, लक्ष्मणगढ़ में 193, धोद में 76, लोसल में 172, सीकर में 344, दांतारामगढ़ में 142, खाटूश्यामजी में 91, पलसाना में 97, खंडेला में 136, रींगस में 171, नीमकाथाना में 174, श्रीमाधोपुर में 184 तथा अजीतगढ़ में 140 नाम निर्देशन पत्र वैध पाये गये है।
निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 3 सितम्बर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतिकों का आवंटन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2348505

